फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाला खुदाई से टूटने लगी हफ्ते भर पहले बनी सड़क

Sun, 29 Mar 2015 01:15 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी विभागों में तालमेल की कमी से लाखों के बजट का दुरुपयोग हो रहा है। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने पीलीभीत बाईपास से बनखंडीनाथ मंदिर तक हफ्ते भर पहले 45 लाख की लागत से सड़क बनाई। इसके बाद नगर निगम ने सड़क के किनारे नाला निर्माण के लिए इतनी बेतरतीब तरीके से खुदाई की कि पेयजल सप्लाई करने वाली पाइप लाइन टूट गई। घरों को पहुंचने वाला पीने का पानी पाइप लाइन टूटने से किनारे के गड्ढे में भरकर नई बनी सड़क को क्षतिग्रस्त करने लगा है। तमाम लोगों ने सड़क के बाद नाला निर्माण कराने पर आपत्ति जताकर मेयर और नगर आयुक्त को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन

पीलीभीत बाईपास से बनखंडीनाथ मंदिर तक जाने वाली करीब आठ सौ मीटर सड़क पिछले 10 साल से जर्जर हालत में थी। किसी ने सुध नहीं ली। बीडीए ने दो साल पहले अवस्थापना निधि से करीब 45 लाख की लागत से हॉटमिक्स सड़क स्वीकृत की। बीच में जलनिगम ने पानी की पाइप लाइन खोदने का काम शुरू कर दिया। इससे पुराने सड़क और भी क्षतिग्रस्त हो गई। नई सड़क का काम भी लटक गया। करीब हफ्ते भर पूर्व बीडीए ने हॉटमिक्स सड़क बनाकर तैयार कर दी। इसी रोड पर आवास विकास कालोनी के निकट नगर निगम ने करीब 24 लाख की लागत से पांच सौ मीटर नाला निर्माण प्रारंभ करा दिया। ठेकेदार ने नाला बनाने के लिए खुदाई इतने बेतरतीब ढंग से की कि पानी की पाइप लाइन कई स्थानों से टूट गई। आवास विकास कालोनी निवासी डा. मधुर मोहन धवन, मुनेंद्र नाथ गुप्ता, अजय सिंहराठौर धर्मेंद्र कुमार, राधारानी, अजय कुमार, लालकरन आदि के मुताबिक इससे पहले जुलाई में भी नाला खुदाई प्रारंभ की गई थी लेकिन उनकी आपत्ति पर खुदाई रोक दी गई। उस समय नगर निगम के अफसरों ने पाइप लाइन बचाकर गड्ढा खोदने की हिदायत दी थी। उस पर अमल नहीं किया गया।

‘ये सड़क बीडीए ने हाल ही में बनाई है। नगर निगम को नाला पहले बनाना चाहिए था। नई सड़क टूटेगी तो इसकी जिम्मेदारी भी नगर निगम की होगी।’ आरके सिंह, एई बीडीए
विज्ञापन

   
‘बारिश से सड़क नहीं टूटती है क्या। नाले का काम दो दिन का बचा है। पाइप लाइन शिफ्ट करा देंगे। सड़क को नुकसान नहीं होने देंगे।’ सतीश कुमार, एक्सईएन नगर निगम
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें