फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: इको टूरिज्म के लिए विकसित होगा नगर वन, बनेंगे ट्री हाउस, 17 करोड़ रुपये होंगे खर्च

Tue, 21 Apr 2026 02:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के सीबीगंज में इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए 17 करोड़ रुपये की लागत से नगर वन विकसित करने का काम सोमवार से शुरू हुआ। वन राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार ने भूमि पूजन कर इसकी शुरुआत की।
विज्ञापन
वन राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार ने किया भूमि पूजन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए सीबीगंज में रिजर्व फॉरेस्ट एरिया को नगर वन के तौर पर विकसित करने के लिए सोमवार से काम शुरू हो गया। वन राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार ने भूमि पूजन के साथ काम की शुरुआत कराई। यहां वेटलैंड क्षेत्र में तालाब को पुनर्जीवित करने के साथ ही उसके आसपास सुंदरीकरण के काम कराए जाएंगे। ट्री-हाउस भी बनेंगे। पूरे प्रोजेक्ट पर करीब 17 करोड़ रुपये खर्च होंगे और इसे छह महीने में पूरा किया जाएगा। 

विज्ञापन


प्रभागीय वनाधिकारी दीक्षा भंडारी ने बताया कि यहां इंटरप्रिटेशन सेंटर विकसित होगा। जहां वन क्षेत्र और यहां के जीव जंतुओं के बारे में जानकारी टूरिस्टों को मिल सकेगी। वेटलैंड क्षेत्र में तालाब को पुनर्जीवित करके इसके आसपास बैठने की व्यवस्था कराई जाएगी। हरियाली आकर्षण का केंद्र होगी। ट्री हाउस बनेगा। 

पक्का निर्माण नहीं होगा 
इस दौरान किसी भी पेड़-पौधे को नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा। किसी भी प्रकार का पक्का निर्माण नहीं होगा। बताया कि सीबीगंज वन क्षेत्र में पाई जाने वाली जैव विविधता बहुत कम स्थानों पर मिलती है। यहां एक वृक्ष जिसका नाम ग्लाइकोमेट पेन्टाफोल है ,वह इसी क्षेत्र में है। इसका उपयोग मधुमेह नामक बीमारी में कारगर है।
विज्ञापन


भूमि पूजन के दौरान प्रबंध निदेशक एके सिंह, प्रधान मुख्य वन संरक्षक और विभागाध्यक्ष सुनील चौधरी, मुख्य वन संरक्षण रुहेलखंड जोन पीपी सिंह, उप प्रभागीय वनाधिकारी आंवला विमल किशोर भारद्वाज, क्षेत्रीय वनाधिकारी वैभव चौधरी समाजसेवी अनिल कुमार सक्सेना आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें