बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में जादोपुर-सेंथल मार्ग पर रविवार रात दर्दनाक हादसा। तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई।
बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र में जादोपुर-सेंथल मार्ग पर रविवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हादसे से मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
शीशगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बरगवां निवासी सिद्धार्थ (20) अपने साथी नवाबगंज के गांव अटंगा योगी निवासी रिंकू सिंह के साथ बाइक से जादोपुर की ओर से सेंथल जा रहे थे। जादोपुर-सेंथल मार्ग पर गांव देवरनियां के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। सूचना पर गई पुलिस ने शवों को सीएचसी में रखवाया है। वहां से पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन सीएचसी पर पहुंच गए। सिद्धार्थ की मौत से उनकी बहन मंजू, पिता पुरुषोत्तम गंगवार और मां शांति देवी रो-रोकर बेहाल हैं। सिद्धार्थ, बहेड़ी स्थित गन्ना उत्पादक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीएससी के छात्र थे। सिद्धार्थ हेलमेट लगाए थे लेकिन रिंकू ने हेलमेट नहीं लगाया था।