फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी दस्तखत का मामला- सभासदों के दस्तखत असली हैं या नकली.. होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नवाबगंज नगर पालिक में चेयरमैन द्वारा सभासदों के फर्जी सिग्नेचर से प्रस्ताव पास कराने की शिकायत के बाद डीएम ने अब मामले की जांच शुरू करा दी है। डीएम की तरफ से गठित टीम अब इस बात की जांच करेगी कि प्रस्तावों पर बनाए गए सभासदों के दस्तखत असली हैं या नकली।
विज्ञापन

नगर पालिका के चौदह सभासदों ने चेयरमैन शहला ताहिर के खिलाफ 29 जुलाई को कमिश्नर रणवीर प्रसाद से शिकायत की थी कि 13 मार्च 2018 को हुई बोर्ड की बैठक में पास हुए प्रस्तावों पर सभासदों के फर्जी दस्तखत बनाए गए हैं। आरोप है कि शहला ने अपने आवास पर एक ठेका कर्मचारी की मदद से ये फर्जीवाड़ा किया। बोर्ड की मीटिंग में केवल उपस्थित रजिस्टर पर हस्ताक्षर ही कराए गए थे। सभासदों ने अवैध तरीके से पास कराए गए बोर्ड के सभी प्रस्तावों को निरस्त कराने की मांग भी की थी। कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने इस मामले की जांच के आदेश दे दिए थे। डीएम ने जांच के लिए एसीएम सेकेंड कमलेश सिंह की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी है। इसमें पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन और ट्रेजरी अफसर को भी शामिल किया गया है।
‘चेयरमैन शहला ताहिर के खिलाफ सभासदों ने गंभीर शिकायतें की है। इसके लिए डीएम ने अफसरों की तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी है। इसे जल्द जांच रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन

- रामसेवक द्विवेदी, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें