फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड कर्नल के नेतृत्व में 18 नवंबर से हटेगा अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम एक बार फिर अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू करने की तैयारी में है। इस बार अभियान की कमान सेना के रिटायर्ड कर्नल के हाथ में होगी। कर्नल सुधीर भोला के नेतृत्व में रिटायर्ड सैन्य अफसराें और जवानों की 17 सदस्यीय टीम तैयार हो चुकी है। 18 नवंबर से अभियान शुरू करने के लिए रूट चार्ट बना लिया गया है। डीएम की मंजूरी मिलते ही टीम कार्रवाई शुरू कर देगी।
विज्ञापन

शासन ने पिछले दिनों नगरीय निकायों में प्रवर्तन दल की स्थापना के निर्देश दिए थे, जिसकी कमान सेना के रिटायर्ड अधिकारी को देने की बात कही गई थी। बरेली में इसकी जिम्मेदारी कर्नल सुधीर भोला को दी गई है। उनके नेतृत्व में चार रिटायर्ड जेसीओ और सेना के जवानों समेत 17 सदस्यीय टीम बनाई गई है। खास बात यह है कि प्रवर्तन दल की ड्रेस कमांडो की तरह होगी और उनका वाहन भी बज्र वाहन की तरह अलग होगा। यह प्रवर्तन दल अतिक्रमण हटाओ अभियान, अवैध विज्ञापन और अवैध पार्किंग को रोकने एवं उसे हटवाने का काम करेगा। इसके अलावा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, प्लास्टिक कूड़ा, सड़क किनारे कूड़ा भंडारण आदि की निगरानी की जिम्मेदारी भी प्रवर्तन दल करेगा। फिलहाल अतिक्रमण हटाओ अभियान के लिए रूट चार्ट बना लिया गया है और 18 नवंबर से कार्रवाई की तैयारी है। नगर निगम के प्रभारी मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ललतेश सक्सेना ने बताया कि मंजूरी के लिए चार्ट डीएम को भेजा गया है, उनकी अनुमति के बाद अभियान शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें