फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला ग्राउंड को डलावघर बना रहे निगमकर्मी, लोग जला रहे कूड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। निगम अफसरों की अनदेखी के चलते जोगी नवादा रामलीला ग्राउंड लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। दिन में निगमकर्मी यहां कूड़ा डाल जाते हैं और रात में उसमें आग लगा दी जाती है। इस प्रदूषण से क्षेत्रवासी परेशान हैं।
विज्ञापन

जोगी नवादा में नगर निगम की जमीन पर रामलीला होती है, इसलिए लोग इसे रामलीला ग्राउंड के नाम से जानते हैं। पिछले कुछ दिनों से नगर निगम के कर्मचारियों ने आसपास के क्षेत्र का कूड़ा यहां डालना शुरू कर दिया है। इससे रामलीला ग्राउंड डलावघर में तब्दील हो गया है और गंदगी के चलते बदबू आती है। साथ ही संक्रमण का खतरा भी बढ़ने लगा है। वहीं मैदान में पड़ा कूड़ा उड़ने से आसपास की दुकानों में गंदगी होती है, जिसके चलते रात में चुपके से यहां आग लगा दी जाती है। ऐसे में लोग दिन में गंदगी और रात में कूड़े से उठते धुआं की वजह से परेशान होते हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि इस संबंध में कई बार नगर निगम में शिकायत की गई, लेकिन अफसरों ने ध्यान नहीं दिया। अगर यही हाल रहा तो जोगी नवादा का रामलीला ग्राउंड भी बाकरगंज की तरह ट्रंचिंग ग्राउंड में तब्दील हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें