फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा शोरूम और वर्कशाप समेत 11 के चालान, सात हजार जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कूड़ा जलाने और नाली में गोबर बहाने वाले डेयरी संचालकों के खिलाफ बुधवार को भी नगर निगम का अभियान जारी रहा। निगम टीम ने पीसी ज्वेलर्स और एक वर्कशॉप समेत 11 के चालान करके सात हजार रुपये जुर्माना वसूला। वहीं, रामपुर गार्डन में कूड़ा जलाने वाले के खिलाफ तहरीर देने साथ ही गोबर बहाने पर 14 डेयरी वालों के भी चालान किए गए।
विज्ञापन

कूड़ा जलाने पर इज्जतनगर में सफाई निरीक्षक संजीव कुमार ने कल्याण सिंह और मैसर खां का चालान किया। राजीव बालियान ने सीबीगंज में नौशाद और कांकरटोला में मंसूर अली का चालान कर दो हजार रुपये जुर्माना वसूला। मुकेश कुमार ने कांकरटोला में अनिल, मो. फरहान और अकरम का चालान करके दो हजार रुपये जुर्माना लगाया। संजीव उपाध्याय ने स्टेशन रोड पर चंद्रा से 500 रुपये का जुर्माना वसूल किया। पूर्णिमा सक्सेना ने रामपुर गार्डन में कूड़ा जलाने वाले के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी और खान वर्कशॉप से 500 रुपये जुर्माना वसूला। विवेक कुमार ने किला में रजत जायसवाल, फूलबाग में नंदराम, देवी, राम अवतार, राशिद, अमीर अहमद के चालान कर तीन हजार रुपये जुर्माना वसूल किया। सिविल लाइंस में पीसी ज्वेलर्स शोरूम पर भी कूड़ा जलाने पर कार्रवाई की गई। इसके अलावा शहर के विभिन्न हिस्सों में डेयरी का गोबर नाली में बहाने और दुकानदारों द्वारा गंदगी करने पर 14 चालान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें