फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुलग रहा नगर निगम का डंपिंग ग्राउंड, सड़कों पर जल रहा कूड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्मॉग को लेकर दिल्ली, एनसीआर से लेकर प्रदेश भर में कोहराम मचा हुआ है। मगर निगम के जिम्मेदार अधिकारी इस पर रोकथाम के बजाय खुद ही कूड़ा जला रहे हैं। रविवार को भी नगर निगम के डंपिंग ग्राउंड में कूड़ा सुलगता मिला, जिसको लेकर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में शिकायत की गई है। वहीं कार्रवाई के नाम पर नगर निगम ने सिर्फ एक व्यापारी का चालान किया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान प्रदूषण पर रोकथाम के निर्देश दिए थे। इस पर एक्शन में आए नगर निगम ने स्वास्थ्य एवं खाद्य निरीक्षकों को कार्रवाई की जिम्मेदारी सौंप दी। मगर रविवार को कार्रवाई के नाम पर कुतुबखाना पर एक व्यापारी का पांच सौ रुपये का चालान किया गया। वहीं, सिटी श्मशान भूमि से आगे सराय तल्फी और ऊंचा गांव के बीच खाली खेतों में डाले जा रहे कूड़े में रविवार को भी आग लगी मिली। दोपहर 12.30 बजे यहां पहुंचे जागर संस्था के सचिव डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि नगर निगम के कर्मचारी वहां खेतों में कूड़ा डालकर जला रहे हैं। उन्होंने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही प्रमुख सचिव, कमिश्नर और डीएम को भी शिकायत भेजी है। देर शाम श्यामगंज रोड पर भी कूड़े के ढेर में प्लास्टिक का मलबा डालकर आग लगा दी गई।
एसएसपी आवास के सामने भी जलाया कूड़ा
अनदेखी के चलते बड़े-बड़े अफसरों के आवास और कार्यालयों के बाहर भी कूड़ा जलाया जा रहा है। शनिवार को एसएसपी आवास के बाहर पार्क के कोने पर इकट्ठे कूड़े के ढेर में पुलिसकर्मियों ने ही आग लगा दी।
विज्ञापन

कूड़ा जलाने पर कार्रवाई शुरू हो गई है। डंपिंग यार्ड में आग लगाने की जानकारी नहीं है। इसकी जांच कराई जाएगी, कर्मचारियों की संलिप्तता मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

- संजीव प्रधान, पर्यावरण अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें