फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालफाटक पर खुले नाले में गिरी गाय

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। लालफाटक सर्विस लेन के किनारे बनाए गए नाले पर कई जगहों पर स्लैब नहीं डाला गया है। इससे वहां आए दिन हादसे हो रहे हैं। मंगलवार को भी खुले नाले में एक और गाय गिर गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला गया। इससे पहले भी खुले नाले में पशुओं के गिरने की घटना हो चुकी हैं।
विज्ञापन

सेतु निगम ने करीब डेढ़ साल पहले सर्विस लेन के साथ ही वहां नाले का निर्माण कराया था। सेतु निगम ने कई जगहों पर नाला ढकने के लिए स्लैब डाले ही नहीं। जिन जगहों पर स्लैब डाले भी गए, उसमें भी ज्यादातर टूट गए हैं। इससे वहां हादसे हो रहे हैं। मंगलवार को भी खुले नाले में एक गाय गिर गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस संबंध में सेतु निगम के अधिकारियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें