फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर 24 घंटे काम करेगा निगम का कंट्रोल रूम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दिवाली पर नगर निगम का कंट्रोल रूम 24 घंटे काम करेगा। इसके लिए तीन शिफ्टों में 12 कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त ईश शक्ति कुमार सिंह की ओर से जारी आदेशों के अनुसार 26-29 अक्तूबर तक नगर निगम का कंट्रोल रूम प्रतिदिन 24 घंटे कार्यरत रहेगा। प्रतिदिन तीन कर्मचारी आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में काम करेंगे। यह कर्मचारी सुबह छह से दोपहर दो, दोपहर दो से रात दस बजे और रात दस बजे से सुबह छह बजे तक काम करेंगे। इस दौरान कंट्रोल रूम में आने वाली शिकायतों के संबंध में वे विभागीय अधिकारियों को अवगत कराकर समस्याओं का समाधान कराएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें