फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोड़े के हमले में महिला पशु चिकित्सक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। फीनिक्स मॉल के पास घोड़े ने हमला कर महिला पशु चिकित्सक को घायल कर दिया। अचानक हुई इस घटना से लोग हैरत में पड़ गए। मॉल की पार्किंग के पास भगदड़ मच गई। डॉक्टर का इलाज निजी अस्पताल में कराया जा रहा है।
विज्ञापन

शहर के वीर सावरकरनगर निवासी डॉ. राजीव सिंह अपनी पत्नी डॉ. सुनैना सिंह के साथ मंगलवार शाम फीनिक्स मॉल में खरीदारी करने गए थे। डॉ. सुनैना की तैनाती सीबीगंज पशु चिकित्सालय में है। रात करीब सवा आठ बजे दोनों मॉल से बाहर निकलकर पार्किंग में खड़ी अपनी कार की तरफ जा रहे थे, तभी एक घोड़ा तेजी से दौड़ता हुआ आया। डॉ. राजीव और डॉ. सुनैना कुछ समझ पाते उससे पहले ही घोड़े ने डॉ. सुनैना पर हमला कर दिया। उनकी पीठ पर काट लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। इससे पार्किंग के आसपास हड़कंप मच गया। परिवार वाले घायल डॉक्टर का इलाज निजी अस्पताल में करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें