फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम की टीमों ने जब्त किए थर्माकोल उत्पाद, दुकानें बंद कर भागे व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम की टीमों ने बृहस्पतिवार को पॉलिथीन और थर्माकोल उत्पादों के खिलाफ अभियान चलाया। श्यामगंज चौराहा, सेटेलाइट, विकास भवन के सामने और आसपास के इलाकों में थर्माकोल उत्पाद जब्त किए गए। इस दौरान एक टेंपो से ज्यादा माल जब्त कर दस हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया है। टीम श्यामगंज मार्केट पहुंची तो थोक व्यापारी दुकानें बंद कर खिसक लिए।
विज्ञापन

नगर निगम की चार टीमों ने बृहस्पतिवार को चारों जोन में पॉलिथीन और थर्माकोल उत्पाद के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। श्यामगंज मार्केट के पास तैनात निगम टीम ने वहां से पॉलिथीन या थर्माकोल उत्पाद लेकर निकलने वाले टेंपो की घेराबंदी करके माल जब्त कर लिया। पूछताछ के दौरान सामने आया कि यह सारा माल श्यामगंज की एक थोक दुकान से आ रहा है तो टीम वहां पहुंची लेकिन व्यापारी दुकान बंद करके चला गया। सुभाषनगर और डीडीपुरम समेत कई अन्य क्षेत्र में भी पॉलिथीन जब्त की गई। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ललतेश सक्सेना, एके दुबे, शिप्रा गुप्ता आदि मौजूद रहीं। इस दौरान दस हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें