फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्किंग स्थल की महीने भर होगी निगरानी, जरूरत पर होंगे बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम की ओर से निर्धारित पार्किंग की एक महीने तक निगरानी की जाएगी। इसका उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगेगा और जरूरत होने पर इसमें बदलाव भी किए जाएंगे।
विज्ञापन

नगर निगम को शहर में 14 स्थानों पर पार्किंग बनानी है। इसमें सात स्थानों का चयन कर लिया है, जिसमें सिविल लाइंस क्षेत्र में हनुमान मंदिर के पास सड़क के दोनों किनारों पर, नगर निगम के बाहर, चौपुला चौराहा से अयूब खां चौराहे तक सड़क के दोनों ओर, चौपुला पुल के नीचे बंद हो चुकी क्रॉसिंग के आसपास, प्रभा सिनेमा के बाहर, बरेली कॉलेज के सामने मानसिक अस्पताल की दीवार के पास और जीआईसी ग्राउंड शामिल हैं। सिविल लाइंस में हनुमान मंदिर और नगर निगम के पास पार्किंग स्थल का बोर्ड लगाकर यहां वाहन पार्किंग शुरू करा दी गई है। निगम अफसरों के मुताबिक एक महीने तक इन पार्किंग स्थलों की निगरानी की जाएगी। अगर यहां किसी बदलाव की जरूरत होगी तो उसे किया जाएगा। साथ ही पार्किंग का उल्लंघन करने वालाें या इसमें अतिक्रमण करने वालों से जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें