फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियायत मिलते ही टैक्स जमा करने पहुंचे निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बोर्ड बैठक में हाउस और वाटर टैक्स जमा करने वालों को सितंबर में दस प्रतिशत की रियायत देने का प्रस्ताव पास होने के बाद मंगलवार से रियायत मिलनी शुरू हो गई है। पहले दिन नगर निगम के राजस्व कार्यालय में टैक्स जमा करने वालों की अच्छी खासी भीड़ मौजूद रही। लोगों ने ऑनलाइन भी टैक्स जमा कराया और रियायत का लाभ लिया।
विज्ञापन

राजस्व अधिकारी आरपी सिंह ने बताया कि मंगलवार को 12,27,495 रुपये टैक्स जमा हुआ है। उन्होंने आगामी दिनों में बड़े बकाएदारों की ओर से टैक्स जमा होने के बाद अच्छा कलेक्शन होने की संभावना जताई है। बताया कि पिछले दिनों बोर्ड बैठक में पार्षदों की ओर से टैक्स भुगतान पर सितंबर माह में दस और अक्तूबर में पांच प्रतिशत रियायत मिलने का प्रस्ताव रखा गया था। बैठक में प्रस्ताव पास होने पर ये रियायत दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें