फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम टीम ने ध्वस्त किया बिल्डर का कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सैदपुर हाकिन्स में करोड़ों रुपये की नगर निगम की जमीन से शनिवार को अवैध कब्जा हटा दिया गया। निगम टीम ने बाउंड्रीवाल और अवैध कब्जा कर बनाए गए कमरे को भी ढहा दिया। इस मामले में आरोपी बिल्डर रामपुर गार्डन निवासी विकास अग्रवाल के खिलाफ थाना इज्जतनगर में पहले ही रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है।
विज्ञापन

सैदपुर हाकिन्स नर्सरी रोड पर खुशबू नर्सरी के पीछे खसरा संख्या 717 नगर निगम की बंजर भूमि है, जिसका रकबा 630 वर्गमीटर है। नगर निगम अफसरों के मुताबिक आरोपी बिल्डर की काफी समय इस जमीन पर निगाह लगी हुई था। कई बार वह इस बंजर जमीन पर कब्जा कर कमरों का अवैध निर्माण कर चुका है। पिछले दिनों विकास ने यहां फिर से दीवार और कमरा बना दिया। पार्षद दीपक सक्सेना ने नगर निगम में शिकायत की तो बृहस्पतिवार को थाना इज्जतनगर में विकास अग्रवाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। इसके बाद शनिवार को राजस्व प्रभारी ललतेश सक्सेना के निर्देश पर निगम की टीम ने मौके पर जाकर अवैध निर्माण को भी ढहा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें