फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्ती यूं ही ‘रंग’ लाएगी.. ‘खुशहाली’ बढ़ती जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम में मेयर उमेश गौतम और नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. के बीच डोर-टू-डोर को दो करोड़ रुपये के बजट की मंजूरी न देने पर विवाद शुरू हुआ था। यह विवाद कुष्ठ आश्रम की जमीन पर कब्जे को लेकर घमासान में तब्दील हो गया। मगर अब उनके बीच ‘दोस्ती’ हो गई है और यह दोनों ही प्रस्ताव मंजूरी के लिए बुधवार को होने वाली बोर्ड बैठक में लगाए गए हैं। इसको लेकर नगर निगम में खूब चर्चा हो रही है कि इन प्रस्तावों पर बोर्ड बैठक में मंजूरी की मुहर लगेगी या निरस्त हो जाएंगे।
विज्ञापन

निगम में तैनाती के कुछ दिन बाद से ही मेयर और नगर आयुक्त के बीच मतभेद शुरू हो गए थे। इसी बीच डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए नगर आयुक्त ने दो करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान करने के लिए मेयर के समक्ष प्रस्ताव रखा था लेकिन मेयर ने इसे मंजूरी नहीं दी थी। अब बुधवार को होने वाली बैठक में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए पांच करोड़ रुपये की मंजूरी देने का प्रस्ताव लगाया गया है। इसके अलावा कुष्ठ आश्रम की जमीन पर कब्जे को लेकर मेयर ने नगर आयुक्त के खिलाफ राज्यपाल से शिकायत की थी। इस मामले में जांच भी कराई गई थी। अब इस जमीन पर नगर निगम की ओर स्मार्ट सिटी के तहत सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट बनाने के लिए मंजूरी देने का प्रस्ताव बोर्ड बैठक में रखा गया है। इसके अलावा नाला सफाई की राशि में भी डेढ़ करोड़ रुपये बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव रखा गया है। इसके अलावा संजय कम्युनिटी हॉल और तालाब का सौंदर्यीकरण, एलन क्लब और निगम परिसर की खाली जमीन पर मल्टीस्टोरी पार्किंग के साथ ही कूड़ा उठान के लिए चार ट्रांसफर स्टेशन के प्रस्ताव भी बोर्ड बैठक में रखे गए हैं।
डेलापीर चौराहे के नामकरण वाले प्रस्ताव पर होगा घमासान
बोर्ड की बैठक में पार्षद विकास शर्मा की ओर से डेलापीर चौराहे का नाम अभिनंदन चौक रखने का प्रस्ताव भी लगाया गया है। इस चौराहे का नाम पूर्व में कर्पूरी ठाकुर के नाम पर रखने का प्रस्ताव पास हो चुका है। इसको लेकर बोर्ड बैठक में घमासान होने की आशंका है।
विज्ञापन


ब्रांडिंग के लिए एजेंसियों ने दिया प्रजेंटेशन
बरेली। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत एक करोड़ रुपये की राशि से पीआर एजेंसी का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया है। जिस कंपनी को यह टेंडर मिलेगा वह स्मार्ट सिटी की ब्रांडिंग का काम करेगी। इसको लेकर मंगलवार को नगर निगम में तीन एजेंसियों ने अपना प्रजेंटेशन दिया। एक अन्य कंपनी बुधवार को प्रजेंटेशन देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें