फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क से पकड़ी गाय की होगी टैगिंग, तीसरी बार पकड़ने पर होगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सड़क पर बार-बार गोवंश को आवारा छोड़ने वाले लोगों से सख्ती से निपटने की नगर निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत सड़क से पकड़े गए गोवंश की टैगिंग कराई जा रही है। जो जानवर तीन बार पकड़ा जाएगा, उसके मालिक पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

नगर निगम सड़क से पकड़े जा रहे गोवंश कान्हा उपवन भेज रहा है और फिर जुर्माना लेकर इन्हें छोड़ा जा रहा है। इस दौरान सामने आया है कि कुछ लोगों के गोवंश बार-बार पकड़े जा रहे हैं। इसके चलते नगर निगम ने कान्हा भेजे जाने वाले जानवरों की टैगिंग शुरू करा दी है ताकि उनकी पहचान रहे। कान्हा उपवन में मौजूद करीब 500 गोवंश में सौ से ज्यादा की टैगिंग कराई भी जा चुकी है। साथ ही इसका पूरा लेखा-जोखा तैयार कराया कराया जा रहा है। अपर नगर आयुक्त ईश शक्ति सिंह ने बताया कि अब सड़कों पर पकड़े गोवंश पर कार्यकारिणी में पास हुए प्रस्ताव के अनुसार कार्रवाई कराई जाएगी। पहली बार में एक हजार रुपये जुर्माना, दोबारा में 1500 रुपये और तीसरी बार पकड़े जाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। इसके चलते ही टैगिंग शुरू कराई गई है ताकि बार-बार पकड़े जाने वाले गोवंश की पहचान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें