फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री तक जाएगा प्रस्ताव लटकाकर दुर्गानगर में सड़क न बनवाने का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दुर्गानगर में सड़क बनवाने से इनकार करने का मामला मुख्यमंत्री तक जाएगा। बुधवार को वहां की महिलाओं ने मेयर उमेश गौतम से मुलाकात कर नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. पर अभद्रता के आरोप लगाए। मेयर ने उनकी बात मुख्यमंत्री तक पहुंचाने की बात कही है।
विज्ञापन

दुर्गानगर वार्ड में वनखंडीनाथ मंदिर के पास रहने वाली रेखा शर्मा, सरोज कुमारी, सुनीता, पूनम गुप्ता आदि ने 23 फरवरी को मेयर उमेश गौतम से मुलाकात कर मोहल्ले की चार सड़कें बनवाने की गुहार लगाई थी। मेयर ने निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर को तत्काल जांच कराकर फोटो समेत अवगत कराने को कहा, लेकिन मामला ठंडे बस्ते में पड़ गया। चार महीने बीतने के बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ तो सोमवार को यह महिलाएं मेयर से मिलने पहुंचीं। मेयर के न मिलने पर नगर आयुक्त के पास पहुंचीं और अपनी समस्या बताई। महिलाओं का आरोप है कि नगर आयुक्त ने उनकी कालोनी को अवैध बताकर सड़क बनवाने से इनकार कर दिया और अभद्र तरीके से बात की। मेयर के लौटने पर बुधवार को इन महिलाओं ने कालोनी के अन्य तमाम लोगों के साथ उनसे मुलाकात की। उन्होंने सड़क बनवाने की गुहार लगाई और नगर आयुक्त पर अभद्रता के आरोप लगाए। मेयर उमेश गौतम ने महिलाओं को बरसात बाद सड़क बनवाने का आश्वासन दिया है और मामले से मुख्यमंत्री को अवगत कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें