बरेली में जिला बॉडी बिल्डिंग संगठन की ओर से बाबा क्लासिक बरेली श्री एवं उत्तर प्रदेश श्री शरीर स्वस्थ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के परिणाम रविवार को घोषित किए गए।
जिला बॉडी बिल्डिंग संगठन की ओर से बाबा क्लासिक बरेली श्री एवं उत्तर प्रदेश श्री शरीर स्वस्थ प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को संजय गांधी कम्युनिटी हॉल में किया गया था। देर रात तक चली प्रतियोगिता के परिणाम रविवार को घोषित किए गए। इसमें रामपुर से नईम खान ने 65 से 70 किग्रा भारवर्ग में उत्तर प्रदेश श्री के टाइटल व 11000 रुपये की नकद धनराशि पर अपना कब्जा जमाया।
विज्ञापन
65 से 70 किग्रा भारवर्ग में विशाल वाल्मीकि व 70 से 75 किग्रा भारवर्ग में अशरूफ ने बरेली श्री बॉडी बिल्डिंग का खिताब अपने नाम किया। अशरूफ को इलेक्ट्रिकल स्कूटी पुरस्कार स्वरूप दी गई। विशाल वाल्मीकि को साइकिल से पुरस्कृत किया गया। राजेंद्र घिल्डियाल ने बताया कि प्रतियोगिता में लगभग 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
ये प्रतिभागी भी जीते
वहीं उत्तर प्रदेश अंडर-55 किग्रा में फैजान ने प्रथम, 65 से 70 किग्रा में सहारनपुर से जफर, 75 से 80 किग्रा में मेरठ के राहुल कुमार, 80 से 85 किग्रा में सहारनपुर के स्वहले, 80 से 85 किग्रा में जेड मोहम्मद ने प्रथम स्थान हासिल किया। मेरठ के राहुल मसल्स मैन, जैद खान को मोस्ट इंप्रूव्ड बॉडी बिल्डर का खिताब मिला।
विज्ञापन
धोखे से उत्तर प्रदेश श्री में खेलने वाले खिलाड़ी मोहित चोपड़ा को अयोग्य घोषित कर दिया गया। इस अवसर पर नरेंद्र गुप्ता ने विजेता खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए। निर्णायक मंडल में ऑल इंडिया जनरल सेक्रेटरी संजय शर्मा, रायपुर से शिवकुमार थापा, नेशनल जज जयपुर से बबलू खान, लखनऊ से नेशनल जज दीपक कुमार आदि ने निर्णायक की भूमिका निभाई।