फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: होनहार थी मेरी बेटी, क्यों मार डाला ये नहीं जानते

Wed, 15 Jul 2026 01:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
भुता (बरेली)। पीलीभीत में नर्सिंग की पढ़ाई कर रही जिस छात्रा कशिश की चाकू गोदकर हत्या की गई, वह बरेली के भुता थाने के केसरपुर गांव की निवासी थी। घटना के बाद परिजन स्तब्ध थे। पोस्टमाॅर्टम हाउस पर पिता रोहिताश पटेल ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बेटी की हत्या का अफसोस जताया। कहा कि बेटी होनहार थी तो उसे महंगी पढ़ाई करा रहे थे। आरोपी ने क्यों उसकी हत्या कर दी, ये हम लोग नहीं जानते।
विज्ञापन

ड्राइवर पिता रोहताश ने बताया कि वह प्राइवेट वाहनों पर ड्राइविंग करके परिवार पाल रहे हैं। आठ बीघा खेती है। बेटी कशिश ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में 80 फीसदी अंक हासिल किए थे। इसलिए उसे आगे पढ़ाने के लिए उन्होंने जीतोड़ मेहनत की। खुद रात दिन स्टेयरिंग पर काटा लेकिन रुपये जुटाए और बेटी का सरकारी कॉलेज में नंबर आने पर सीटी स्कैन कोर्स करा रहे थे। उनका बेटा रुहेलखंड यूनिवर्सिटी से बीफार्मा कर रहा है। रोहताश व उनकी पत्नी गिरिजा देवी बेटी को चिकित्सा क्षेत्र में स्थापित करने में दिन-रात लगे थे। उसका एडमिशन पीलीभीत में कराया था।
बताया कि उन्हें घटना की सही वजह नहीं पता, लेकिन ये बताया गया कि उसका वहां किसी युवक से कशिश का विवाद हो गया। इसी विवाद के चलते मंगलवार सुबह युवक ने कशिश पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन


गांव में मातम पसरा
- कशिश की मौत से मां गिरिजा देवी का बुरा हाल है। परिवार में एक बहन और एक भाई हैं। हत्या से पूरा परिवार सदमे हैं। इस घटना को सुनकर गांव की महिलाओं व रिश्तेदारों आंखों में नम थीं। बिटिया का शव गांव लाया गया तो देखने के लिए रिश्तेदारों और गांव वालों की भीड़ जुटी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें