साई और स्कूल स्पोर्ट्स फाउंडेशन की ओर से आयोजित अंडर 19 जोनल क्रिकेट टूर्नामेंट बुधवार से शुरू हो गया। पहले दिन मुजफ्फरनगर और मुरादाबाद के बीच हुए मैच में मुरादाबाद ने जीत हासिल की।
गंगाशील क्रिकेट मैदान में हुए मैच में मुरादाबाद ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी। मुजफ्फरनगर की टीम ने 25.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 120 रन बनाए। अकरम ने 55 रन का योगदान दिया। मुरादाबाद की तरफ से रोहित, रिक्की व यश ने 3-3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुरादाबाद की टीम ने 27.4 ओवर में जीत दर्ज की। अमन ने 16 गेंदाें में 24 रन बनाए और एक विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच रिक्की व अमान को घोषित किया गया। गुरुवार को बरेली और मुजफ्फरनगर के बीच दूसरा मैच होगा। इस दौरान गंगाशील के डॉ. एनके गुप्ता, डॉ. निशांत गुप्ता, डॉ. शालिनी माहेश्वरी, दीपक गुप्ता, एचएस बिष्ट, धर्मेंद्र शर्मा व जिला संयोजक सचित सक्सेना मौजूद रहे।
मुरादाबाद टीम में छह बच्चे यूपी बोर्ड के स्कूल स्पोर्ट्स फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस टूर्नामेंट में बरेली से एक भी यूपी बोर्ड के स्कूल ने शिरकत नहीं की है। सभी कान्वेंट स्कूल के बच्चाें से टीम बनी है। जबकि मुरादाबाद के छह यूपी बोर्ड स्कूल के बच्चे टीम में शामिल हैं और चार कान्वेंट के। मुजफ्फरनगर में चार यूपी बोर्ड से हैं जबकि छह कान्वेंट स्कूल से।