इतना मिलता है रिटर्न
अगर आप 10 साल के लिए 12 फीसदी के औसत रिटर्न पर हर महीने 10,000 रुपये निवेश करते हैं तो अवधि पूरी होने पर आपका कुल निवेश 12 लाख रुपये होगा। वहीं, आपको निवेश पर रिटर्न 23.23 लाख रुपये मिलेंगे। कंपाउंडिंग के साथ 20 साल के बाद इतने ही निवेश पर आपको 99.91 लाख रुपये मिलेंगे और साल में 1.20 लाख के निवेश से 8,093 रुपये रिटर्न मिलेगा।
इसके मुताबिक कुल राशि 1.28 लाख रुपये हो जाएगी। 20 वर्ष के बाद अगर आप और पांच साल के लिए अपने निवेश के साथ जुड़े रहते हैं तो यह राशि दोगुनी होकर 1.89 करोड़ रुपये हो जाएगी। अगले और पांच वर्ष में यह राशि बढ़कर 3.52 करोड़ रुपये हो जाएगी।
छोटे योगदान से करें शुरुआत
अमित राजन ने बताया कि म्यूचुअल फंड में निवेश का सबसे सामान्य तरीका है सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी)। अगर आप भी एसआईपी की शुरुआत करना चाहते हैं तो हर महीने 500 रुपये की छोटी राशि से शुरुआत कर सकते हैं। आय बढ़ने पर निवेश राशि बढ़ा सकते हैं। बाजार गिरने पर निवेशक म्यूचुअल फंड की अधिक यूनिट खरीद सकते हैं। लंबे समय तक नियमित निवेश से कंपाउंडिंग का लाभ मिलता है। निवेश पर मिले रिटर्न को फिर निवेश कर सकते हैं। इससे लाभ की संभावना ज्यादा रहेगी।