फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौहार्द का संदेश: बरेली के तिलियापुर में दिल मिले... खत्म हुआ तनाव, कांवड़ियों पर मुस्लिमों ने बरसाए फूल

Mon, 14 Aug 2023 08:15 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

तिलियापुर में कांवड़ यात्रा के रास्ते को लेकर दो पक्षों के बीच हालात तनावपूर्ण बने हुए थे। जब दिल मिले तो तनाव भी खत्म हो गया। रविवार शाम चार बजे शांतिपूर्ण माहौल में कांवड़िये गंगाजल लेने कछला रवाना हुए। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने फूल बरसाकर कांवड़ियों का स्वागत किया। 
विज्ञापन
तिलियापुर गांव में निकली कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावन महीने में दो बार बवाल के बाद बरेली में सांप्रदायिक सौहार्द की बयार बहने लगी है। सीबीगंज के तिलियापुर और इज्जतनगर के परतापुर में कांवड़ यात्रा को लेकर पिछले वर्षों में विवाद हुआ था। इस बार पुलिस-प्रशासन की सकारात्मक पहल से मुस्लिमों ने फूल बरसाकर कांवड़ यात्रा का स्वागत किया। सोमवार को कांवड़िये जलाभिषेक कर इसी रास्ते घर लौटेंगे।

विज्ञापन


तिलियापुर में कांवड़ यात्रा के रास्ते को लेकर दो पक्षों के बीच हालात तनावपूर्ण बने हुए थे। दो बार थाने में पंचायत के बाद विवाद को हल कर लिया गया था। इसके बाद भी एक पक्ष के कुछ खुराफाती लोगों ने एसएसपी को झूठी शिकायत भेजकर थाना पुलिस पर एकतरफा फैसला करने का आरोप लगाया था। एसएसपी ने जांच कराई तो शिकायत झूठी पाई गई। एसएसपी ने एहतियात के तौर पर गांव में आरएएफ, पुलिस व पीएसी को तैनात कर दिया था।

कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा

रविवार शाम चार बजे शांतिपूर्ण माहौल में कांवड़िये गंगाजल लेने कछला रवाना हुए। हिंदू व मुस्लिम समाज के संभ्रांत लोगों ने पुष्प वर्षा कर कांवड़ियों का स्वागत किया। पुलिस भी मुस्तैद रही। 

कांवड़ यात्रा के साथ भाजपा सीबीगंज मंडल अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश लोधी, भाजपा नेता राजन श्रीवास्तव, पार्षद रचित गुप्ता, पार्षद के पति धर्मवीर साहू, पार्षद वेदराम मौर्य, नरेश रजपूत, चमन राजपूत शामिल रहे। इधर, इज्जतनगर थाना प्रभारी अरुण श्रीवास्तव के प्रयास से परतापुर चौधरी में कादरी मस्जिद की गली से जब कांवड़ यात्रा निकली तो मुस्लिमों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

परगवां में यात्रा निकली, चार थानों की पुलिस लगी

कैंट थाने के परगवां में पिछले साल कांवड़ यात्रा पर पानी फेंकने की घटना हुई थी। इस बार कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच कांवड़ यात्रा निकाली गई। कैंट के साथ ही कोतवाली, प्रेमनगर और महिला थाने के प्रभारी अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। सीओ प्रथम श्वेता यादव भी मौजूद रहीं। पीएसी भी गांव में तैनात रही। ड्रोन से छतों की निगरानी की गई।
विज्ञापन

जोगी नवादा में शांति

जोगी नवादा से चक महमूद तक रविवार को भी पुलिस, पीएसी व आरएएफ की तैनाती रही। इस बीच जोगी नवादा इलाके के आसपास दूसरे कांवड़ जत्थे परंपरागत तरीके से निकाले गए। मिश्रित आबादी में एक-दो विवादित जगह भी जत्थे निकले पर कोई विरोध नहीं हुआ। विवादों में घिरे चक महमूद के कांवड़ जत्थे को अगले सप्ताह निकालने के लिए पुलिस-प्रशासन माहौल बनाने में जुटा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें