मदद को नहीं आए पड़ोसी
शालिनी के मुताबिक वह मदद के लिए चिल्लाती रहीं, लेकिन कोई भी पड़ोसी बाहर निकलकर नहीं आया। राहगीर भी देखकर जाते रहे। 112 पर कॉल नहीं लगा। इसी दौरान कबाड़ खरीदने वाले मुल्ला जी वहां से गुजर रहे थे। शालिनी की आवाज सुनकर मुल्ला जी अपनी जान की परवाह न करते हुए उस आदमी भिड़ गए। उसे दबोच लिया। आरोपी ने उनके सिर पर भी मारा, लेकिन मुल्ला जी ने नहीं छोड़ा। इस बीच शालिनी के सेंटर से कर्मचारी आए। सबने मिलकर आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम निसार बताया।
घटना में शालिनी, उनकी सहायिका और मुल्ला जी घायल हो गए। शालिनी की ओर से इज्जतनगर थाने में हमलावर निसार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी का चालान किया गया है। इस घटना पर शालिनी ने वीडियो जारी कर कहा कि मुल्ला जी ने नजीर कायम की है। हम लोगों की जान बचाने के लिए वह उससे जूझते रहे। धर्म और मजहब इंसानियत का ही नाम है, जिसे आजकल लोग गलत मायने से देख समझ रहे हैं। घटना के अगले दिन शालिनी ने मुल्ला जी को घर बुलाकर उनका शुक्रिया भी किया।