फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इश्क में बदला मजहब: बरेली में फरजाना ने यामिनी बनकर लिए फेरे, मंदिर में प्रेमी से रचाई शादी

Sat, 07 Dec 2024 12:34 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली जिले में दूसरे समुदाय की युवती शुक्रवार रात अपना घर छोड़कर प्रेमी के घर पहुंच गई। शनिवार सुबह दोनों ने मंदिर में शादी कर ली। इस दौरान प्रेमी के घरवाले मौजूद रहे।  
विज्ञापन
प्रेमी युगल ने मंदिर में रचाई शादी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के देवरनियां थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने इश्क की खातिर अपना घर और मजहब छोड़ दिया। उसने मजहब बदलने के साथ अपना नाम भी बदल लिया। मंदिर में प्रेमी के साथ शादी कर ली है। नवविवाहित जोड़े ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। 

विज्ञापन


देवरनिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी फरजाना ने धर्म के बंधन तोड़कर अपने प्रेमी करन से शादी कर ली। दोनों ने अपनी उम्र करीब 23 साल बताई है। युवती घर पर ही जरी का काम करती थी। उसका प्रेमी करन रुद्रपुर की एक फैक्टरी में मजदूरी करता है। 

विज्ञापन

रात में प्रेमी के घर आई फरजाना 
फरजाना के मुताबिक वह दो साल पहले करन के संपर्क में आई। दोनों में पहले दोस्ती हुई, फिर प्यार हो गया। फरजाना ने बताया कि उसकी शादी उसके घरवाले कहीं और कर रहे थे। इससे परेशान होकर वह शुक्रवार रात अपना घर छोड़कर प्रेमी के घर चली आई। 

पहले पिता फिर दो बेटों ने दी जान: बाप ने बसाया, बेटी ने उजाड़ा फूफा का घर... दो दिन में पूरा परिवार खत्म

बहेड़ी के सेमीखेड़ा मंदिर में शनिवार सुबह प्रेमी युगल ने हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार शादी कर ली। इस दौरान करन के घरवाले मौजूद रहे। वहीं फरजाना ने अपना नाम यामिनी रख लिया। कहा कि वह प्रेमी से शादी कर बहुत खुश है। उसने पुलिस से सुरक्षा भी मांगी है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें