दोनों के घरवाले नहीं थे शादी के लिए राजी
प्रेमी युगल ने बताया कि दोनों के घर गांव में पास-पास में हैं। वे काफी समय से एक-दूसरे को चाहते थे, लेकिन दोनों के परिवार उनकी शादी के लिए राजी नहीं थे। सायमा ने बताया कि उसकी हिंदू धर्म में पहले से आस्था है। अब तीन तलाक का डर भी नहीं रहेगा।
Bareilly News: लॉ की छात्रा से छेड़छाड़ करने वाला सिपाही भेजा जेल, मोबाइल पर भेजता था अश्लील वीडियो
सायमा उर्फ शालिनी ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ और बरेली पुलिस-प्रशासन से उसकी मांग है कि उसे और उसके पति को सुरक्षा दी जाए। उसके साथ कोई घटना हुई तो पिता और भाई जिम्मेदार होंगे। उन्होंने कहा कि वह आजीवन हिंदू बनकर ही अपने पति के साथ रहेगी।