फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग ने शराबियों को टोका तो कर दी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक बुजुर्ग की शराबियों ने लाठी डंडों से पीट पीटकर हत्या कर दी। बुजुर्ग का गुनाह बस इतना था कि उन्होंने घर के बाहर गालीगलौज कर रहे शराबियों को टोक दिया था। हालांकि विवाद में दोनों पक्ष के लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने रिपोर्ट लिखकर दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं।
विज्ञापन

रामगंगा कॉलोनी के सी ब्लॉक निवासी 60 साल के विजय कोरी रिक्शा चलाते थे। शुक्रवार रात वह घर के बाहर बैठे अलाव सेंक रहे थे। आरोप है़ कि इसी दौरान बी ब्लॉक में रहने वाला अजय, सागर और भोला आ गए। तीनों लोग काफी नशे में थे। इन्होंने यहीं रुककर विजय को गालियां देनी शुरू कर दीं। विजय का बेटा राहुल घर से निकला तो उसे भी गालियां देने लगे। विरोध करने पर दोनो पक्षों में विवाद शुरू हो गया। लाठी डंडे लेकर दोनों पक्षों ने मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि अजय और भोला ने विजय को गिरा लिया और उनके सिर में डंडे से कई प्रहार किए। इससे विजय कोरी गंभीर रूप से घायल हो गए। तब आरोपी चेतावनी देते हुए फरार हो गए। परिवार के लोग विजय को सीएचसी ले गए। वहां डाक्टरों ने विजय को मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि राहुल की ओर से सभी आरोपियों पर रिपोर्ट लिखकर अजय और भोला को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें