फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किला में युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। किला छावनी में रहने वाले 20 वर्षीय दर्शन सक्सेना उर्फ सागर की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह दर्शन का शव किला नदी और मिनी बाईपास के बीच खाली प्लॉट में पड़ा मिला। हत्यारों ने दर्शन के शरीर पर करीब 35 वार किए थे। दर्शन के परिवार ने उसके दोस्त अमन और राजू के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है।
विज्ञापन

दर्शन पड़ोस में रहने वाले अपने मामा राजेश के साथ लोडर चलाते थे। मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे कुछ लोगों ने उनके घर से करीब 250 मीटर की दूरी पर एक खाली प्लॉट में खून से लथपथ उनका शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। दर्शन के शरीर पर चाकुओं के 35 से ज्यादा जख्म मिले। गर्दन रेतने के साथ पेट भी फाड़ दिया गया था। मौके पर ही पड़े दो चाकू भी मिले।
राजेश के मुताबिक दर्शन का चार महीने पहले मोहल्ले के ही दोस्त अमन से लेनदेन का विवाद हुआ था। हालांकि दोनों में बातचीत होती रहती थी। सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे अमन ही दर्शन को घर से बुला ले गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटे। ढूंढने पर कुछ पता नहीं चला तो किला पुलिस को सूचना दी। अमन अपने घर से गायब है, रात दस बजे से ही उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ है। सीओ आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि अमन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें