मृतक शिवशंकर के भाई ने पुलिस को दी तहरीर
नवाबगंज। बहोरनगला गांव में सूखे पड़े तालाब में मजदूर के शव मिलने के बाद मृतक के पिता ने थाना नवाबगंज में तहरीर दी है। परिजनों का आरोप है कि मजदूर की हत्या कर शव को तेजाब से जलाकर तालाब में डाला गया है, जबकि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में मृतक की मौत पानी में डूबने की वजह से बताई गई है।
थाना क्षेत्र के मोहल्ला बहाेरनगला के कब्रिस्तान के पीछे खुदे पड़े सूखे तालाब में तीन दिन पहले मजदूर शिव शंकर का शव पड़ा मिला था। सूचना पर पहुंचे सीओ गौरव सिंह और कोतवाल अरुण कुमार श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमाॅर्टम को भेज दिया। शुक्रवार को मृतक के पिता झांझनलाल ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में कोतवाल अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद