फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहम्मदी में अज्ञात हमलावरों ने युवक को मौत के घाट उतारा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरिया धनी (लखीमपुर खीरी) बाइक से घर लौट रहे युवक की रात 8:30 बजे लखा गुरुद्वारे के पास अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची मोहम्मदी कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हरदोई जिले के शाहबाद निवासी गौरव कुमार (30) कई सालों से गांव शंकरपुर राजा में अपने मामा के घर रहता था, शनिवार की सुबह वह किसी काम से मोहम्मदी गया था, लौटते समय रात 8:30 बजे लखा गुरुद्वारे के पास अज्ञात हमलावरों ने उसे गोली मार दी। गोली सिर में लगने से गौरव कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मोहम्मदी संजय त्यागी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घटना के संबंध में आसपास के लोगों से जानकारी ली। इधर, सूचना पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया हत्या क्यों और किसने की, इसकी जानकारी की है। परिवार वालों ने किसी रंजिश से इनकार किया, इस संबंध में अभी कोई तहरीर भी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें