फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौसिखिये थे हत्यारे, आत्महत्या बनाने की कोशिश की पर बना नहीं पाए

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। समिति सचिव को मारकर लटकाने वाले नौसिखिये ही रहे होंगे, वारदात से पहले उन्होंने दारू पार्टी की और शायद नशा हो जाने पर हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। पुलिस अभी मामले को हत्या मानकर ही जांच कर रही है। सचिव के साथ काम करने वाले लोग भी अपने मोबाइल बंद करके लापता हैं। पुलिस उनकी भी जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

सचिव अशोक कुमार सिंह का शव जिस पेड़ पर मिला, उसके पास ही तीन प्लास्टिक के गिलास, एक देसी और एक अंग्रेजी शराब की खाली बोतल रखी मिली। यहां एक एक सोडा की बोतल और एक कोल्डड्रिंक की भी बोतल थी। अंडे की भुजिया का कुछ हिस्सा बचा हुआ मिला। लग रहा था कि घटना से पहले मौके पर पार्टी की गई। बाद में नशा हो जाने या किसी विषाक्त पदार्थ से अचेत होने पर सचिव को पेड़ से लटका दिया गया। जिस रस्सी से उन्हें लटकाया गया वो नई सफेद रंग की रस्सी थी। उनके पैर भी नायलोन की रस्सी से इस तरह बांधे गए जैसे कोई दूसरा ही बांध सकता है। उन्हें लटकाने में चार से पांच लोग रहे होंगे जिन्होंने शरीर पर बिना कोई खरोंच लगाए उन्हें पेड़ पर डालियों के बीच रख दिया। कुछ घास भी टूटी पड़ी थी। सचिव की एक चप्पल घटनास्थल पर तो दूसरी कुछ दूरी पर पड़ी थी। बैग में कोई कागज नहीं मिलना भी यह दर्शाता है कि शायद समिति से जुड़ा कोई मामला है। साथी कर्मचारियों का मौके पर न आना और मोबाइल बंद रखना भी संदेह पैदा करता है। एसपी देहात ने इंस्पेक्टर से विभागीय लोगों के बारे में जानकारी करने को कहा। पता लगा कि समिति पर पहले गबन हो चुका था। इसमें अशोक कुमार समेत कई लोगों पर आरोप भी लगे थे। परिवार ने यह भी बताया कि अशोक का एक दूसरे सचिव से मुकदमा चल रहा था।
यह कहते हैं एक्सपर्ट
- पुलिस के रिटायर्ड इंस्पेक्टर राघव राम मिश्रा से जब इस परिस्थिति के बारे में बात की गई तो उनका कहना था कि नशा या जहर देकर अगर किसी व्यक्ति को इस तरह टांग दिया जाए तो मौत की वजह हैंगिंग (लटकना) आ सकती है। हालांकि इस स्थिति में हुई हत्या में कई लोग शामिल रहे होंगे। विसरा की रिपोर्ट से स्थिति काफी हद तक पता चल जाएगी। पुलिस की स्थलीय जांच से ही जल्दी खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें