जानकारी के मुताबिक 12 साल पहले मगनापुर निवासी चौकीदार पन्नालाल की पत्नी को गांव निवासी धर्मवीर अपने साथ ले गया था। इसके बाद विवाद होने पर धर्मवीर, उसके पिता जमुना प्रसाद व भाई ने पन्नालाल की हत्या कर दी थी। इस मामले में धर्मवीर आदि आरोपी जेल भेज दिए गए थे। बाद में पन्नालाल की पत्नी वापस अपने घर आ गई थी। पन्नालाल के सगे भाई ख्यालीराम के साथ रहने लगी।
यह भी पढ़ें- UP: कक्षा पांच के छात्र की हत्या, गोली लगने के बाद 200 मीटर तक भागा मासूम, जमीन पर गिरते ही निकली जान
दोपहर में जेल से छूटा था
लगभग एक साल बाद ख्यालीराम का चाचा प्रेमशंकर धर्मवीर के भाई की पत्नी को ले गया था। तब से दोनों परिवारों के बीच यह रंजिश चली आ रही थी। जमानत मिलने पर बृहस्पतिवार दोपहर धर्मवीर जेल से छूटा था। इसके बाद वह अपने छोटे भाई टूड़ी के साथ रात करीब दस बजे ख्यालीराम और प्रेमशंकर के घर पहुंच गया।
यह भी पढ़ें- UP: छह साल बाद तमंचों ने उगला बदले का बारूद, सुलग रही थी चिंगारी; बरेली में चाचा-भतीजे का कत्ल की पूरी कहानी
झगड़े के दौरान प्रेमशंकर और ख्यालीराम उन पर भारी पड़ने लगे तो धर्मवीर और उसका भाई भागने लगे। तभी ख्यालीराम और प्रेमशंकर ने दोनों को दौड़ाकर नल के हत्थे और फरसे से उन पर हमला कर दिया। फरसा लगने से धर्मवीर की मौत हो गई, जबकि उसका भाई टूड़ी घायल हो गया। जिसने भागकर जान बचाई। घटना के बाद ख्याली और प्रेमशंकर भाग गए। पुलिस की टीम उनकी तलाश कर रही है।