फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिन से लापता निजी बस एंजेट की टुकड़ों में मिली लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज (बदायूं)। सात दिन से लापता निजी बस एजेंट की लाश बुधवार को पुलिस ने टुकड़ों में बरामद की। उसकी शिनाख्त कपड़ों से हुई। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी नमूना लिया है। जिस स्थान पर उसकी लाश मिली है, वह उसकी ससुराल से कुछ ही दूरी पर है। उसके लापता होने के बाद पत्नी ने उसी के साथी एजेंट के खिलाफ मंगलवार को अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसकी हत्या क्यों और कब की गई इसकी जांच पुलिस कर रही है।
विज्ञापन

नगर के कांसपुर रोड निवासी मुन्ना सिंह (40) पुत्र वीरेंद्र सिंह आठ अगस्त से लापता था। पहले तो परिजन उसे खुद ही खोजते रहे थे, लेकिन जब पता नहीं चला तब पुलिस को इसकी सूचना दी। हर संभावित स्थान पर तलाशने के बाद भी जब कहीं कोई सुराग नहीं लगा तब मंगलवार को मुन्ना सिंह की पत्नी मीरा ने कोतवाली में उसी के साथी गांव गनगोला निवासी सादिक के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस सादिक का पता लगाने में जुट गई थी। बुधवार को रूदैली और भटौली के क्षेत्र में एक लाश के कई टुकड़ों में पड़े होने की खबर फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव की पहचान करना मुश्किल थी, लेकिन वहीं पर जो फटे कपड़े पड़े थे उनसे लोगों ने मुन्ना की शिनाख्त की। माना जा रहा है कि जानवरों ने शव की ऐसी हालत की है। लाश मिलने की खबर सुनकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुला लिया, जिसने कई नमूने लिए।
-कुछ दिन पहले ही लोगों ने देख ली थी लाश
बताते हैं कि लापता एजेंट की लाश रूदैली और भटौली के चारवाह कई दिन से देख रहे थे, लेकिन किसी ने पुलिस को सूचना देना गवारा नहीं समझा। लोगों को इस बात का डर सता रहा था कि कहीं वह सूचना देते हैं तो पुुलिस उन्हें ही फंसा लेगी। लोगों का कहना था कि चूंकि पुलिस हमेशा ही सूचना देने वालों को लपेट लेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुन्ना सिंह की लाश की शिनाख्त मौके पर मिले कपड़ों से हुई है। लाश कई टुकड़ों में थी। उसकी हत्या क्यों और किसने की है इसका पता लगाया जा रहा है।
- गोविंद सिंह, इंस्पेक्टर कोतवाली दातागंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें