नगर निगम के जोन कार्यालय एक और चार ने मंगलवार से काम करना शुरू कर दिया है। पहले दिन सफाई के अलावा पानी और टैक्स से जुड़ी समस्याएं इन जोन कार्यालयों में पहुंची है।
बता दें कि जोन एक का कार्यालय खलीलपुर, सीबीगंज और जोन चार का कार्यालय प्रेमनगर में खुला है। वहीं, जोन तीन कार्यालय के लिए स्थान चिह्नित किया जा रहा है। जोन दो का कार्यालय निगम मुख्यालय में ही रहेगा। नगर आयुक्त आरके श्रीवास्तव ने बताया कि जोन तीन कार्यालय के लिए जगह चिह्नित करने को कह दिया गया है। कई कम्युनिटी सेंटर देखे भी गए पर विवादित होने के चलते इनको रिजेक्ट कर दिया गया है।
हर जोन के वार्ड
जोन एक: 22, 24, 27, 30, 31, 36, 37, 38, 42, 45, 52, 55, 56, 58, 59, 63, 68, 73, 74, 76, 77, 47
जोन दो: 1, 2, 4, 5, 7, 9, 12, 13, 14, 20, 21, 25, 32, 35, 41, 44, 57, 60, 61, 64, 66, 67, 69, 72
जोन तीन: 3, 6, 10, 11, 15, 16, 17, 33, 39, 40, 43, 48, 53, 62, 65, 71, 75, 78, 79, 80
जोन चार: 28, 29, 34, 8, 18, 19, 23, 26, 46, 49, 50, 51, 54, 70