फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपुला से अयूब खां दो घंटे जाम

Wed, 04 Oct 2017 02:22 AM IST
बरेली।
विज्ञापन
जाम में पऊफंसे लाोग
विज्ञापन
 
विज्ञापन

शहर में मंगलवार को दो बड़ी शोभायात्राएं निकलीं, लेकिन ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था दुरुस्त न होने की वजह से जाम के हालात पैदा हो गए। चौपुला चौराहा से अयूब खां की तरफ आने वाली सड़क पर दोपहर में करीब दो घंटे जाम लगा रहा। भारी वाहन और बसों के आने से समस्या बढ़ती चली गई। कंट्रोल रूम से वायरलेस के बाद एसपी सिटी रोहित सिंह ने कोतवाली में ट्रेनिंग के लिए आई महिला दरोगाओं को यातायात व्यवस्था संभालने के लिए चौराहे पर तैनात कर दिया। इसके बाद हालात काबू में आए। 
विज्ञापन

 मंगलवार को बालाजी महाराज और बमनपुरी से मां दुर्गा की शोभायात्रा निकल रही थी। इस दौरान ट्रैफिक संभालने में यातायात पुलिस ने फिर चूक कर दी। दोपहर एक बजे अयूब खां चौराहे पर ट्रैफिक रोके जाने के बाद जाम लगता चला गया। वाहन धीरे-धीरे रेंगते रहे। चौपुला और अयूब खां चौराहे पर भी जाम की स्थिति को संभाला नहीं जा सका। ऐसे में ऐन मौके पर एसपी सिटी ने महिला दरोगाओं को मैदान में उतार दिया। चौपुला की तरफ से दो ट्रक आने से हालत और खराब हो गई। जांच के लिए इन्हें अयूब खां चौराहे पर रोकने की कोशिश की गई पर जाम की वजह से जाने दिया गया। हालांकि, दो घंटे की मशक्कत के बाद जाम से राहत मिल गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें