फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैसे- तैसे तैयार कर दी गई हैं नगर निगम टैक्स दरें

Sat, 18 Mar 2017 12:59 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
Municipal tax rates have been prepared like this. - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
यह पहले ही बताया जा चुका है कि जो टैक्स दरें आपत्ति के लिए जारी की गई हैं उनको बनाने में कोई मेहनत नहीं की गई है। 2015 की टैक्स दराें में आमूलचूल परिवर्तन करके नई टैक्स दरों के रूप में प्रस्तावित किया गया है। इन दरों में इतनी खामियां हैं कि आपत्तियों का ढेर लग चुका है। इनकी जोन वार फीडिंग का काम शुरू हो गया है, जल्द ही नई दरें सामने होंगी। 
विज्ञापन

शहर में सर्किल रेट भले ही दो इलाकों का एक ही हो लेकिन नगर निगम टैक्स की नजर में यह अलग है। जैसे वार्ड 37 साहूकारा में 12 मीटर से कम चौड़ी सड़क का सर्किल रेट 13 हजार प्रति वर्ग मीटर है। इस पर टैक्स 1.80 प्रति वर्ग फुट रखा है। जबकि इसी साहूकारा वार्ड में बजरिया मोतीलाल का सर्किल रेट भी 13 हजार प्रति वर्ग मीटर है लेकिन टैक्स दर 0.90 रखा गया है। इसी तरह चढ़ाई नीम भी साहूकारा वार्ड का हिस्सा है यहां भी सर्किल रेट 13 हजार है। यहां भी टैक्स दर 1.20 तय किया गया है। एक मार्च को रेट लिस्ट जारी करने के बाद 15 मार्च तक आपत्तियां आई हैं। 31 मार्च को नई दरें लागू कर दी जाएंगी ताकि आगामी वित्तीय वर्ष से लोग टैक्स जमा करना शुरू करें। 

कू ड़े का इलाका और टैक्स दरें हाई 
ग्रामीण क्षेत्रों की टैक्स दरें शहरी इलाकों की टैक्स दरों से ऊंची हैं। अब सिठौरा में दर 2.10 है जबकि राधेश्याम इंक्लेव में 2.00 है। बाकरगंज में 2.10 टैक्स दर तय की गई है जबकि रामवाटिका कालोनी में 2.00 ही दर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें