फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अब जोनवार बैठेंगे नगर निगम के अधिकारी, जल्दी होगा समस्याओं को निस्तारण

Tue, 23 Jun 2026 06:10 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली नगर निगम के अफसर अब मुख्य कार्यालय के बजाय जोनवार कार्यालयों में जनता की समस्याएं सुनेंगे। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने इस नई व्यवस्था के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 
 
विज्ञापन
नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली शहर की जनता को अपनी छोटी-बड़ी समस्याओं के लिए अब नगर निगम के चक्कर नहीं काटने होंगे। स्थानीय निवासियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए नगर निगम प्रशासन राहत देने की तैयारी कर रहा है। इसके तहत अब निगम के अधिकारी केंद्रीय कार्यालय में बैठने के बजाय जोनवार कार्यालयों में बैठकर जनता की फरियाद सुनेंगे। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने इस व्यवस्था को सुचारु रूप से लागू करने के लिए एक समीक्षा बैठक बुलाई और संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


तय होगी जवाबदेही और जिम्मेदारी
नई व्यवस्था के तहत सभी स्तर के अधिकारियों के लिए एक निश्चित शेड्यूल (समय सारणी) तैयार किया जाएगा, जिससे उनकी जवाबदेही और जिम्मेदारी तय हो सके। इस कदम का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि जनता की समस्याओं का निस्तारण उनके संबंधित जोन के कार्यालय में ही कर दिया जाएगा। रामपुर रोड पर नगर निगम द्वारा बनाई गई नई बिल्डिंग में जोन 1 का कार्यालय संचालित किया जाएगा। कार्यालय शुरू होने से अब लोगों को मुख्य नगर निगम कार्यालय की दौड़ लगाने से पूरी तरह मुक्ति मिल जाएगी। 

समस्याओं के समाधान में तेजी आने की उम्मीद
नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि जोन स्तर पर समस्या सुनने के दौरान अधिकारियों का पूरा प्रयास यही रहेगा कि शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही तत्काल कर दिया जाए। इससे न सिर्फ फाइलों के चक्कर और कागजी कार्रवाई में लगने वाले समय की बचत होगी, बल्कि आम जनता को भी नगर निगम की सेवाओं का लाभ बेहद पारदर्शी और त्वरित रूप से मिल सकेगा। निगम प्रशासन की इस पहल से आने वाले दिनों में स्थानीय स्तर की समस्याओं के समाधान में तेजी आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें