फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्राइवेट जेट से बरेली एयरपोर्ट पहुंचे अक्षय कुमार और दिशा पाटनी, झलक पाने के लिए बाहर जुटे फैंस

Tue, 23 Jun 2026 02:23 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
बरेली एयरपोर्ट पर अक्षय कुमार, दिशा पाटनी और उनके पिता - फोटो : संवाद
विज्ञापन

मुरादाबाद स्थित निजी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में जाने के दौरान बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार, अक्षरा सिंह, दिशा पाटनी, राजपाल यादव सोमवार को बरेली एयरपोर्ट पहुंचे। यहां दो मिनट ठहरने के बाद बॉलीवुड स्टार मुरादाबाद के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन


निजी विश्वविद्यालय में सितारों के शामिल होने की सूचना सार्वजनिक हो गई थी। चहेते सितारों को देखने के लिए बरेली एयरपोर्ट पर लोग जुटने लगे थे। दोपहर सवा 12 बजे अभिनेत्री दिशा पाटनी 'वेलकम टू द जंगल' की टीम को उनके पिता जगदीश पाटनी से मुलाकात कराने के लिए एयरपोर्ट से बाहर ले आईं। 

वहां मौजूद लोगों ने तस्वीरें लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दीं। बताते हैं कि सभी फिल्मी सितारे प्राइवेट जेट से बरेली एयरपोर्ट पहुंचे थे। यहां चॉपर से निजी विश्वविद्यालय गए और वहां से लौटकर फिर प्राइवेट जेट से मुंबई चले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें