फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्स स्थल का नगर निगम के अफसरों ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
उर्स स्थल का निरीक्षण करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
बरेली। उर्स-ए-रजवी को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। उर्स स्थल इस्लामिया इंटर कॉलेज और जमीयतुर्रजा मथुरापुर में चल रहीं तैयारियों का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

आला हजरत फाजिले बरेलवी का तीन रोजा उर्स 12 अक्तूबर से शुरू हो रहा है। एक तरफ जहां इस्लामियां इंटर कॉलेज मैदान पर उर्स की रस्म अदा की जाएगी, वहीं दूसरी तरफ मथुरापुर स्थित जमीयतुर्रजा में भी जमात रजा मुस्तफा की ओर से उर्स मनाया जाएगा। इन दोनों जगह पर टैंट, स्टेज के अलावा साफसफाई और पानी आदि की व्यवस्था की जा रही है। इसका जायजा लेने के लिए नगर निगम के अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची थी। इनमें अपर नगर आयुक्त अजीत सिंह, स्वास्थ्य अधिकारी अशोक कुमार, प्रकाश विभाग के राजीव कुमार उपाध्याय, जलकल महाप्रबंधक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें