निगम क्षेत्र में मिलती हैं ये सुविधाएं
नगर निगम क्षेत्र में आने के बाद तीनों गांवों में सड़क, पानी, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, कचरा प्रबंधन और स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी सुविधाएं मिलती हैं। साथ ही, यहां के लोग प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) और अन्य विकास योजनाओं के हकदार हो जाते हैं। हालांकि, उन्हें हाउस टैक्स, वाटर टैक्स देना पड़ता है और वीबी जी राम जी जैसे ग्रामीण कार्यक्रम बंद हो जाते हैं।
बढ़ेंगी सुविधाएं, बेहतर होगा जीवन स्तर
स्थानीय निवासी अरविंद गुर्जर ने कहा कि नगर निगम में शामिल होने पर करगैना में सुविधाएं बढ़ेंगी। लोगों का जीवन स्तर बेहतर होगा। संपत्ति की कीमतें भी बढ़ेंगी। सतेंद्र पाल सिंह ने कहा कि गांव अगर नगर निगम की सीमा में आता है तो डोर-टू-डोर कूड़ा क्लेक्शन से लेकर सड़क-पानी आदि की सुविधा मिल सकेगी।
महापौर उमेश गौतम ने कहा कि शहर के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। नगर निगम बोर्ड ने सीमा विस्तार के प्रस्ताव को स्वीकृत कर दिया है, जल्दी ही शासन से मंजूरी मिलने की संभावना है।