वार्ड वार बांटे जाएंगे कंबल
उपसभापति सर्वेश रस्तोगी के साथ पार्षदों ने नगर आयुक्त को पत्र दिया। इसमें कहा गया है कि वर्तमान में सर्दी के प्रकोप को देखते हुए गरीब व बेसहारा लोगों को ठंड से बचाने के लिए पार्षदों को दो-दो सौ कंबल दिए जाएं। वहीं, हर वार्डों के सार्वजनिक स्थानों पर अलाव के लिए 20-20 क्विंटल लकड़ी बांटी जाएं। इस पर समिति ने स्वीकृति दे दी। बैठक में नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य सहित अन्य अधिकारी व कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे।
अब ठेके पर होगा 332 पार्कों का रखरखाव
बदहाल हो रहे पार्कों को संवारने पर चर्चा हुई। अब तक 24 से 25 माली पार्काें का रख-रखाव करते थे, लेकिन अब इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। अब इसकी जिम्मेदारी एजेंसियों की होगी। डिवाइडर आदि पर लगे पेड़-पौधों का भी रखरखाव एजेंसी को सौंपा जाएगा।