कार के पास दिखे स्कूटी सवार
पुलिस ने कार के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो कार के पास स्कूटी सवार दो लोग दे रहे थे। पुलिस को एक ऐसी भी फुटेज मिले जिसमें एक युवक कार में तांकझांक करते दिख रहा है। हालांकि उसका चेहरा साफ नहीं आने से कद काठी के आधार पर उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने कोतवाली में राहुल भटनागर से भी पूछताछ की। पूछा कि उनके पास मौजूद रकम के बारे में किस-किस को जानकारी थी। उनके साथ कौन लोग थे और वह इतनी बड़ी रकम कहां से लाए थे।
संदिग्धों की धरपकड़ शुरू
घटना के बाद पुलिस ने शहर के शातिरों के मोबाइल सर्विलांस पर लगा दिए। इसके आधार पर जितने भी शातिर आसपास मिले, उन्हें पुलिस व एसओजी ने उठा लिया। इन्हें बारादरी थाने ले जाया गया। घटना में संलिप्तता को लेकर इनसे पूछताछ की जा रही है।
कार से रुपये गायब होने के मामले में अभी सही स्थिति सामने नहीं आई है। फिलहाल तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट लिख ली है। फुटेज व अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है। - पंकज श्रीवास्तव, सीओ प्रथम