फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सथरापुर में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के लिए संचालित कराएगा नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सथरापुर में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट जल्द से जल्द संचालित कराने की तैयारी है। निजी फर्मों ने संचालन संभालने के लिए टेंडर डाले हैं। नगर निगम की समिति तकनीकी और वित्तीय क्षमता का आकलन करेगी। इसके बाद संचालन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन

फरीदपुर रोड स्थित सथरापुर में 24.18 करोड़ रुपये की लागत से सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के लिए परिसर तैयार किया गया है। निजी फर्म को प्लांट लगाकर कूड़ा निस्तारण करना है। बदले में नगर निगम अनुबंध के मुताबिक भुगतान करेगा। संचालन के लिए बड़ी कंपनियों ने टेंडर डाले हैं। बेहतर प्रस्ताव देने वाली फर्म का चयन होने के बाद वित्तीय क्षमता का आकलन होगा। फर्म से उसके काम के तरीके का प्रेजेंटेशन भी देखा जाएगा। इसके बाद काम सौंपा जाएगा। सथरापुर का प्लांट चालू होने से बाकरगंज में कूड़े का पहाड़ कम हो सकेगा। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने टेंडर के मूल्यांकन के साथ फर्म का चयन करने के निर्देश दिए हैं। इस पर पर्यावरण अभियंता और उनकी टीम काम कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें