फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम के भी काम अटके, टूटी पड़ी हैं सड़कें

Sun, 01 Oct 2017 12:58 AM IST
बरेली।
विज्ञापन
ख्‍ाराब सड़क
विज्ञापन

विज्ञापन
निर्माण सामग्री की समस्या और जीएसटी के चलते नगर निगम के निर्माण कार्य अटके हैं। मोहल्लों में लोगों को खराब सड़कों से गुजरना पड़ रहा है। बरसात के बाद स्थिति और खराब हो गई है। नगर निगम को कुल मिलाकर 60 करोड़ से शहर में निर्माण कार्य कराने हैं जिसमें 32 करोड़ रुपये से मोहल्लों में टूटी-फूटी सड़कों की मरम्मत कराई जानी हैं।
विज्ञापन

एजाजनगर इलाके में सड़क का बुरा हाल है। नाले तो पहले से भरे हुए हैं और इसका पानी सड़क पर आ रहा है। सड़क बनाने के लिए गिट्टियां डाली गई थी जो अब तक ऐसी ही पड़ी हुई हैं। तुलसी नगर के मोड़ से पहले भी सड़क का काफी हिस्सा गड्ढों में तब्दील हो चुका है। गलियों में नालियाें का काम भी शुरू नहीं हुआ है। इसी तरह हजियापुर में भी बरसात के बाद से जलभराव और कीचड़ की समस्या बनी हुई है। सतीपुर इलाके में काम कराने के लिए एक साल पहले काम कराने के लिए टेंडर हुआ था लेकिन सब कुछ ठंडे बस्ते में है। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद यहां कीचड़ भरा हुआ है। 
विज्ञापन




इलाकों की सड़क का काम जल्द शुरू हो जाएगा। मुख्य सड़क के साथ नालियों व वार्डों की सड़क भी एक साथ बननी है। मौसम साफ होते ही यह शुरू होगा। 
- आरके श्रीवास्तव, नगर आयुक्त 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें