फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नगर निगम ने सड़क किनारे से हटवाया अतिक्रमण, अवैध बाजार लगाने वालों से वसूला जुर्माना

Thu, 18 Dec 2025 09:33 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में नगर निगम की टीम ने बृहस्पतिवार को कोतवाली से कुतुबखाना तक अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जे हटाए गए। अवैध बाजार लगाने वालों से जुर्माना भी वसूला गया। 
विज्ञापन
क़ुतुबखाना स्थ्ति जिला अस्पताल रोड से हटा अतिक्रमण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में सज रहे अवैध बाजारों का मामला जब व्यापार बंधु की बैठक में उठा तो नगर निगम की नींद टूटी और बृहस्पतिवार को अतिक्रमण अभियान चलाया गया। नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाकर अवैध बाजार लगाए लोगों से 19 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। लेकिन टीम जाने के बाद शाम को कई जगह दोबारा लग गए। निगम की ओर से शुक्रवार को भी अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन


शहर में कोतवाली से कुतुबखाना, पटेल चौक से चौकी चौराह जाने वाली रोड पर दुकानों के आगे अवैध बाजार सजा रहा है। जिससे व्यापारियों के साथ राजस्व का भी नुकसान हो रहा है। जिला अस्पताल में आने वाली एबुलेंस जाम में फंसी रहती हैं, जिससे मरीजों को परेशानी होती है। 

अमर उजाला ने 17 दिसंबर के अंक में कोतवाली से कुतुबखाना अतिक्रमण के मामले में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद नगर निगम से बृहस्पतिवार को अभियान चलाकर जिला अस्पताल रोड पर होने वाले अतिक्रमण को साफ किया। नगर की अतिक्रमण टीम पहुंचते ही ठेले व फड़ लगाने वालों को अफरा-तफरी का माहौल हो गया, लोग अपना सामान लेकर इधर-उधर ले जाने लगे। टीम से बुलडोजर चलाकर किया गया अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिया। 
विज्ञापन


अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा 
साथ ही दुकानदारों से कहा कि दुकानों के बाद ठेले व फड़ न लगाए। इसी के साथ टीम से आलमगिरी गंज में किया गया अतिक्रमण को हटाया। वहीं टीम के जाने बाद कई जगह दोबारा लोगों ने कब्जा कर लिया। हालांकि बृस्पतिवार होने की वजह से अधिकतर बाजार बंद था। नगर का अभियान कितना प्रभावी रहेगा ये शुक्रवार को पता चलेगा। अतिक्रमण प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। शहर में अन्य जगह भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें