फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जलभराव से निबटने के लिए नगर निगम ने बनाई क्यूआरटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम ने जलभराव से निबटने के लिए क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) का गठन किया है। जलकल के अवर अभियंता इसके प्रभारी होंगे। कहीं जलभराव होता है या बारिश के दौरान देर रात भी फोन कॉल पर जानकारी मिलती है तो तत्काल टीम रवाना होगी। पंपसेट के जरिये जलनिकासी कराई जाएगी।
विज्ञापन

नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने चिह्नित सात क्षेत्रों पर निगरानी बनाए रखने के आदेश दिए हैं। साथ ही जलकल अभियंताओं के साथ बैठक भी की। शांति विहार, संजयनगर, हजियापुर और कटरा चांद खां के संपवेल चलाने के लिए जनरेटर लगवाए गए हैं। यह बारिश के सीजन में हटाए नहीं जाएंगे। जलकल के महाप्रबंधक मनोज कुमार आर्य ने बताया कि जलभराव रोकने के लिए हरसंंभव इंतजाम किए जा रहे है। संपवेल पर जेनरेटर का इंतजाम है। फिलहाल 12 पंप सेट ही हैं। नए पंप खरीदने के लिए टेंडर निकाले जा रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें