फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बदबू फैला रहे डलावघरों को नगर निगम नहीं माना ब्लैकस्पॉट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर की सूरत बिगाड़ रहे डलावघरों को नगर निगम ब्लैकस्पॉट नहीं मानता। जबकि, आसपास रहने वाले और वहां से गुजरने वाले लोग बदबू से परेशान रहते हैं। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत शहर के 80 वार्डाें में 400 से अधिक ब्लैकस्पॉट चिह्नित किए गए हैं, पर डलावघर इस सूची में शामिल नहीं हैं। अभियान की औपचारिक शुरुआत बुधवार से हो गई है। इसके दूसरे चरण में डलावघरों की ब्लीचिंग पाउडर से धुलाई की जाएगी, जो सामान्य प्रक्रिया है। वहां एक प्लेटफाॅर्म बनाकर पौधे, गमले रखने के साथ ही तस्वीरें आदि लगाई जाएंगी, लेकिन बदबू और गंदगी न फैले, इसके स्थायी समाधान की कोई योजना नहीं बनाई गई है।
विज्ञापन

26 सितंबर से 155 घंटे होगी लाइव मॉनीटरिंग
इस अभियान की डेडिकेटेड कंट्रोल एंड कमांड (डीसीसी) के माध्यम सेे निगरानी की जाएगी। जूम लिंक के माध्यम से डॉक्टर, जेडएसओ व स्वास्थ विभाग केे अधिकारी जुड़ेंगे और धरातल पर की गई सफाई को दिखाएंगे। यह लाइव मॉनीटरिंग 155 घंटे तक चलेगी। नगर निगम को सरकारी स्कूलों, सार्वजनिक शौचालयों आदि की सफाई 26 सितंबर तक करानी है।
ब्लैकस्पॉट पर बनेंगे पार्क और ओपन जिम
चिह्नित ब्लैकस्पॉट पर पार्क और ओपन जिम बनाए जाएंगे। हालांकि, यह ब्लैकस्पॉट के क्षेत्रफल पर निर्भर करेगा। अधिकारियों के मुताबिक इस अभियान का मकसद लागों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है।
विज्ञापन


गांधी उद्यान में लगी वेस्ट टू आर्ट प्रदर्शनी

अभियान के तहत गांधी उद्यान में वेस्ट टू आर्ट प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया है। इसमें कई एनजीओ और स्वयं सहायता समूहों ने अपनी सृजनशीलता का प्रदर्शन किया। इस मौके पर जोनल सेनेटरी अधिकारी विमल कुमार मिश्रा, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक एमपीएस राठौर, नगर निगम के ब्रांड एंबेसडर प्रतिभा जौहरी व मोहित जौहरी मौजूद रहे।
कई इलाकों को छोड़ा
पुराना शहर के घेर जाफर खां (हाथी खाना), कांकर टोला, जोगी नवादा, चक चुंगी, मीरा की पैठ, सतीपुर रोड, परवानानगर, मुंशीनगर, जखीरा में कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। नगर निगम ने इनको ब्लैक स्पॉट में शामिल नहीं किया है। जानकारों की माने तो शहर में एक हजार से अधिक ब्लैक स्पॉट होंगे। संवाद

अभियान के तहत जागरूकता के साथ चिह्नित स्थानों की सफाई कराई जा रही है। शासन स्तर से अब तक की सबसे लंबी मॉनीटरिंग की जाएगी। जागरूकता अभियान का असर इस बार जरूर दिखेगा। - राजीव कुमार राठी, नोडल अधिकारी, स्वच्छ भारत मिशन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें