फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बारिश में बह गए नगर निगम के दावे, सड़कें डूबी, पॉश इलाकों में भी हुआ जलभराव; तस्वीरें

Mon, 04 May 2026 10:05 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में सोमवार सुबह झमाझम बारिश से पूरा शहर तरबतर हो गया। महज तीन घंटे की बारिश ने नगर निगम के दावों की पोल भी खोल दी। सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं। पॉश इलाकों में भी जलभराव हो गया। 
विज्ञापन
माडल टाउन में जलभराव से गुजरते युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में सोमवार को 55 मिलीमीटर बारिश ने नगर निगम के दावों की पोल खोल दी। अफसर जलभराव से निपटने की पुख्ता तैयारी का दावा करते रहे, इधर शहर जलमग्न हो गया। सोमवार सुबह जब शहरवासियों की आंख खुली तो वे घर से बाहर नहीं निकल सके। सड़कों पर जलभराव के बीच वाहनों के गुजरने पर लहरें उठ रही थीं। हजियापुर में सड़क व नाले में कोई अंतर ही नहीं दिख रहा था। नालों की बैरिकेडिंग की वजह से हादसे की आशंका कम रही, पर लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा। सुभाषनगर पुलिया के नीचे जलभराव की वजह से बच्चे स्कूल नहीं जा सके।

विज्ञापन

मॉडल टाउन में जलभराव - फोटो : संवाद
सड़कों पर बहा पानी 
सोमवार की भोर में करीब तीन घंटे तक शहर में झमाझम बारिश ने हुई। बारिश से जहां भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली तो वहीं जलभराव आफत बन गया। शहर की सड़कें बारिश के पानी से लबालब हो गईं। सुभाषनगर, संजयनगर, मॉडल टाउन, मलूकपुर और बिहारीपुर में सड़कों पर कई फुट तक पानी भर गया। 

सुभाषनगर पुलिया के नीचे बहता पानी - फोटो : अमर उजाला
सुभाषनगर पुलिया के नीचे यातायात ठप 
सुभाषनगर पुलिया के नीचे हुए जलभराव से यातायात व्यवस्था ठप हो गई। स्कूल वैन सुभाषनगर में प्रवेश नहीं कर पाईं, जिसके चलते बच्चे स्कूल नहीं जा पाए। वीआईपी इलाकों में शुमार मॉडल टाउन में रिक्खी सिंह इंटर कॉलेज के पास की सड़कें जलमग्न रहीं। छात्र साइकिलों से पानी के बीच से निकलते दिखाई दिए।

बारिश के बाद दोपहर तक बना रहा जलभराव - फोटो : अमर उजाला
सरकार दफ्तरों और वीआईपी इलाकों में भी परेशानी
सरकारी दफ्तरों और वीआईपी इलाकों में भी अव्यवस्था साफ झलक रही थी। जिलाधिकारी आवास के बाहर हुए जलभराव ने राहगीरों की मुश्किलें बढ़ाईं। गांधी उद्यान स्थित उद्योग विभाग के कार्यालय में पानी घुसने से कर्मचारियों को असुविधा हुई। 
विज्ञापन

जलभराव में होकर गुजरते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
महज एक रात की बारिश ने यह साफ कर दिया है कि नगर निगम की ओर से किए गए इंतजाम नाकाफी हैं। फिलहाल, दो दिन पहले ही पांच करोड़ से शहर के 213 नालों की सफाई के लिए टेंडर किया गया है। मानसून से पहले नालों का साफ करने का दावा किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें