फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जनता दर्शन के दौरान बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ी, डीएम ने भिजवाया अस्पताल, उपचार के दिए निर्देश

Mon, 13 Oct 2025 04:41 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के कलक्ट्रेट कार्यालय में जनता दर्शन के दौरान अचानक एक बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ गई। यह देख डीएम अविनाश सिंह अपनी सीट से उठकर उनके पास गए और हाल पूछा। डीएम ने एंबुलेंस बुलाकर बुजुर्ग को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया।  
विज्ञापन
डीएम अविनाश सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के कलक्ट्रेट कार्यालय में सोमवार को जनता दर्शन के दौरान एक बुजुर्ग की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इस पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल एंबुलेंस बुलवाई। बुजुर्ग को एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। चिकित्सक के मुताबिक अब बुजुर्ग की हालत में सुधार है। 

विज्ञापन


जमीन से जुड़ी शिकायत लेकर आए थे बुजुर्ग 
जनता दर्शन के समय तहसील आंवला के गांव करूआताल से बुजुर्ग व्यक्ति शिव लाल अपना चक अलग करने की फरियाद लेकर आए थे। जनता दर्शन के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। इस पर डीएम अविनाश सिंह ने उन्हें अपने कक्ष में बैठाकर पानी पिलवाया। उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लेते हुए तत्काल एंबुलेंस बुलवाई। बुजुर्ग को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया गया। डीएम ने उनका समुचित उपचार के निर्देश दिए। साथ ही उनकी समस्या के निदान के लिए प्रकरण को चकबंदी अधिकारी को निर्देशित किया गया। 

डीएम ने कहा- फरियादी को न्याय दिलाना प्राथमिकता
डीएम अविनाश सिंह ने प्रतिदिन की तरह सोमवार को कलक्ट्रेट में जनता दर्शन में आमजन की समस्याओं को सुना। उन्होंने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी फरियादी को न्याय दिलाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिए प्रत्येक अधिकारी समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता के साथ संवेदनशील व्यवहार करें और समस्याओं का समाधान गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें