फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने नाली से निकाला कीचड़: बोलीं- अफसर हूं इसका मतलब ये नहीं हम खुद साफ नहीं कर सकते; ये था मामला

Tue, 18 Jul 2023 08:06 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

नगर आयुक्त ने मौके पर मौजूद सुपरवाइजर कमल को नाली साफ करने के निर्देश दिए, मगर वह नाली में नहीं उतरा। इससे नाराज नगर आयुक्त ने खुद ही फावड़ा उठाकर नाली से कीचड़ निकालना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स ने की नाली की सफाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सुरेश शर्मा नगर में सोमवार को सुबह नगर आयुक्त निरीक्षण करने पहुंचीं। वहां सफाई व्यवस्था खराब मिली। मौके पर मौजूद सफाई नायक निर्देश के बाद भी नाली साफ करने नहीं उतरा।  इस पर नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स ने उसे जमकर फटकार लगाई। कहा कि नगर आयुक्त हूं इसका मतलब यह नहीं है कि हम खुद सफाई नहीं कर सके। उन्होंने सुपरवाइजर से फावड़ा ले लिया और खुद नाली से कीचड़ निकाला। 

विज्ञापन


सावन में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए बार-बार निर्देश दिए गए, लेकिन इनका पालन नहीं हो रहा है। इसकी जमीनी हकीकत देखने के लिए सोमवार को नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स सुरेश शर्मा पहुंचीं। 

वहां मौजूद लोगों ने बताया कि दो-दो दिन नाले, नालियों की सफाई नहीं होती है। खाली पड़े प्लॉटों में कूड़ाघर बना दिया गया है। गलियों में कई स्थानों पर गंदगी फैली रहती है। पार्कों की झाड़ियां तक नहीं काटी जाती हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन

सुपरवाइजर ने नहीं माना निर्देश 

लोगों ने यह भी बताया कि नगर आयुक्त ने मौके पर मौजूद सुपरवाइजर कमल को नाली साफ करने के निर्देश दिए, मगर वह नाली में नहीं उतरा। इससे नाराज नगर आयुक्त ने खुद ही फावड़ा उठाकर नाली से कीचड़ निकालना शुरू कर दिया। उन्हें सफाई करते देख आसपास खड़े लोग सुपरवाइजर के प्रति आक्रोशित हो गए।

बाद में सुपरवाइजर के तेवर बदले और नगर आयुक्त के सामने हाथ जोड़कर खड़ा हो गया। कुछ पल बाद वह फावड़ा लेकर नाली साफ करने के लिए उतरने लगा, लेकिन नगर आयुक्त नाराज हो गईं। 

निरीक्षण के दौरान साथ रहे अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि सफाई व्यवस्था ठीक नहीं मिली है। सुरेश शर्मा नगर के 14 कर्मचारियों में से चार अनुपस्थित थे। चारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें